अपना जीना अपना मरना - Apna Jeena Apna Marna Naat Lyrics

हाल-ए-दिल किस को सुनाएँ आप के होते हुए
क्यूँ किसी के दर पे जाएँ, आप के होते हुए।

मैं गुलाम-ए-मुस्तफ़ा हूँ ये मेरी पहचान है.
ग़म मुझे क्यूँ कर सताएँ आप के होते हुए।

अपना जीना अपना मरना अब इसी चौखट पे है.
हम कहाँ सरकार जाएँ आप के होते हुए।

कह रहा है आप का रब अन्त फ़ीहिम आप से
क्यूँ इन्हें मैं दूँ सज़ाएँ आप के होते हुए।

सामने है ए अली के लाल उस्वा आप का
क्यूँ किसी का ख़ौफ़ खाएँ आप के होते हुए।

मैं ये कैसे मान जाऊँ शाम के दरबार में
छीन ले कोई रिदाएँ आप के होते हुए।

ये तो हो सकता नहीं ये बात मुमकिन ही नहीं.
मेरे घर आलाम आएँ आप के होते हुए।

कौन है. अल्ताफ़ अपना हाल-ए दिल जिस से कहें
ज़ख़्म-ए-दिल किस को दिखाएँ आप के होते हुए।

Comments